प्रदेश के तीनों ही पार्टियों के सेनापति को मिली करारी शिकस्त

उत्तराखण्ड राजनीती

उत्तराखंड राज्य में मतगणना की प्रक्रिया जारी है रुझानों पर गौर करें तो भाजपा को 48, कांग्रेस पार्टी को 18, बीएसपी को दो तो वही निर्दलीय के खाते से दो उम्मीदवार शामिल है। हालांकि अभी नतीजे अस्पष्ट नहीं हुए हैं लेकिन जो रुझान बता रहे हैं उसके अनुसार भाजपा एक बार फिर सभी मिथकों को तोड़ते हुए सत्ता पर काबिज हो रही है। लेकिन इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश की दोनों मुख्य पार्टियां भाजपा और कांग्रेस के सेनापतियों को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। तो वही, आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल भी यमुनोत्री विधानसभा सीट से चुनाव को हार गए हैं।

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जहां कांग्रेस के प्रत्याशी भुवन चंद कापड़ी ने करारी शिकस्त दी है। तो वही, कांग्रेस के सेनापति पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को डॉ मोहन सिंह बिष्ट से हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस पार्टी के लिए राहत खबर यह है कि साल 2017 में मिली करारी हार के बावजूद कांग्रेस इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 180 सीटे प्राप्त है। यही नहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल को भी करारी हार का सामना करना पड़ा है। क्योंकि गंगोत्री विधानसभा सीट से कर्नल अजय कोठियाल को मात्र 6000 मत प्राप्त हुए है।

1 thought on “प्रदेश के तीनों ही पार्टियों के सेनापति को मिली करारी शिकस्त

  1. Hệ thống slot365 login link tự động sao lưu lịch sử chơi, số dư và cài đặt cá nhân – bạn có thể chuyển sang thiết bị mới mà không mất bất kỳ dữ liệu nào, tiếp tục hành trình giải trí liền mạch. TONY05-08

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *